Singrauli news: गोरबी पुलिस ने नशीले कफ सिरप के साथ दो को किया गिरफ्तार
FANINDRA KUMAR SINHA
सिंगरौली कार्यालय
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले भर में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत मोरवा थाना क्षेत्र की गोरबी पुलिस को नशीले कफ़ सिरफ़ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार की
जानकारी अनुसार गोरबी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की क्षेत्र में नशे के सौदागर नशीले प्रतिबंध पदार्थ कोडिंग कफ सिरफ़ ग्राम नौढिया से डंपिंग यार्ड होते हुए अपने घर तरफ आने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर मोरवा एसडीओपी गौरव पांडेय के मार्गदर्शन एवं मोरवा नगर निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह की सतत निगरानी में चौकी प्रभारी गोरबी रुद्र प्रताप सिंह ने टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए भेजा। जहां रास्ते में पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल क्रमांक MP 66ZC 5596 से आ रहे दो लोग राउर्फ खान उर्फ झुरई एवं कुर्वान खान की तलाशी ली। उनके पास से सफेद झोले में 15 सीसी नशीली कफ सिरफ़ बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राउर्फ खान उर्फ झुरई पिता सलाद खान उम्र 25 वर्ष एवं कुर्वान खान पिता हसिद खान उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी सोलग को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र रावत, शेषमणि टांडिया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, त्रिवेदी तिवारी, राजबहोर प्रजापति, उमाशंकर सिंह, पवन पांडे आरक्षक नरेंद्र परमार एवं अमन रावत सराहनीय भूमिका रही।
