SINGRAULI NEWS:NCL की मेजबानी में कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का रोमांच जारी
सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की एनसीएल की जयंत परियोजना में कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 आयोजित की जा रही है। 28 जनवरी से शुरू हुई इस पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में कोल इंडिया सहित एनसीएल, एमसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, एसईसीएल, डब्ल्यूसीएल, ईसीएल, सीएमपीडीआईएल और एससीसीएल की टीम भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सीसीएल और बीसीसीएल के बीच खेला गया जिसमें सीसीएल ने बीसीसीएल को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। इसी क्रम में ईसीएल एवं डबल्यूसीएल के बीच मुक़ाबले में ईसीएल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूसीएल को 5-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं सीएमपीडीआईएल बनाम एससीसीएल में सीएमपीडीआईएल ने एससीसीएल को 5-0 से हराया।
कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन एसईसीएल और सीसीएल के बीच हुए मुकाबले में एसईसीएल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सीसीएल को 3-1 से मात दी। वहीं ईसीएल एवं एमसीएल के बीच मैच में ईसीएल ने अपनी लय बरकरार रखते हुए एमसीएल को 2-0 से पराजित किया। इसके साथ ही एनसीएल ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए सीएमपीडीआईएल को 5-0 से हराकर जीत दर्ज की।
1 फरवरी को होगा खिताबी मुकाबला
कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में सभी प्रतिभागी टीमों से 180 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतिस्पर्धा का फाइनल मैच 1 फरवरी, 2026 को खेला जाएगा।
