SINGRAULI NEWS : एनसीएल दूधीचुआ परियोजना में फिर हुआ हादसा NCL कर्मी के ऊपर प्लेट गिरने से हुआ मौत।
एनसीएल परियोजना बनते जा रहा है हादसों का खदान, किसी न किसी खदान में आए दिन हो रही है घटना
एनसीएल दुधीचूआ परियोजना में फिर हुआ हादसा NCL कर्मी के ऊपर प्लेट गिरने से हुआ मौत जानकारी के अनुसार सीएचपी में एक दर्दनाक हादसे में कर्मी की मौत हो गई जानकारी के अनुसार सीएचपी बकर स्थित प्लेट के ऊपर कोयल फंसा था जिसे निकालने के लिए जेसीबी मशीन लगाया गया दोपहर अचानक प्लेट टूट गई और भारी मात्रा में कोयला नीचे गिर गया इस समय प्लेट के निकट NCL कर्मी मौजूद रहा जिसे लोहे के प्लेट से चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद एनसीएल कर्मियों ने तुरंत नेहरू अस्पताल पहुंचाया और परिजनों की जानकारी दी हालांकि परीजन गंभीर आरोप लगाते हुए कहे कि उन्हें शव दिखाया नहीं जा रहा है और एनसीएल प्रबंधन मामले को छिपाने तथा लीपा पोती करने में लगा है मृतक एनसीएल कर्मी का नाम रामसजीवन वैश्य निवासी करेला बताया जा रहा है उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं पिता की अचानक हुई मौत से परिवार साधने में है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है स्थानीय और परिजन हादसे की पारदर्शी जांच कर जिमवारों पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा के मांग की वहीं घटना के बाद एनसीएल प्रबंधन के कार्यपाली पर सवाल उठ रहा है आखिरकार एनसीएल परियोजनाएं में बार-बार क्यों घटित हो रही है घटनाएं एनसीएल प्रबंधन घटनाओं को क्यों कर रहा है नजर अंदाज
जनसंपर्क अधिकारी एनसीएल रामविजय सिंह ने कहा
काफी दुखद घटना है वह फिटर के पद पर दूधीचूआ परियोजना में कार्यरत थे चोट लगने से उनकी मौत हुई है उन्हें नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया घटना की जांच चल रही है जांच के बाद ही आगे पता चलेगा मौत की पैसे से भरपाई नहीं की जा सकती एनसीएल प्रबंधन परिजनों के साथ खड़ा है मृतक के आश्रितों को हर सम्भव मदद की जाएगी परिजनों को लगभग एक करोड़ 30 लख रुपए तथा आश्रितों को नियमानुसार नौकरी प्रदान कराई जाएगी।
