Thu. Feb 5th, 2026

 

Sasaram news : 17 अगस्त को रोहतास पहुंचेंगे राहुल गांधी, बिहार से करेंगे ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत।

करगहर (रोहतास)
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी 17 अगस्त 2025 को बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ की ऐतिहासिक शुरुआत करेंगे। इसकी औपचारिक शुरुआत रोहतास जिले से होगी, जहां वे सुबह 11:00 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद राहुल गांधी जी 3 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे। इसकी जानकारी करगहर विधानसभा के विधायक श्री संतोष कुमार मिश्रा ने दी।

इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बिहार में मताधिकार की सुरक्षा, लोकतंत्र को मजबूत करने और वोटर लिस्ट SIR (Special Intensive Revision) में हुए घोटाले को उजागर करना है। रोज़गार की कमी, पलायन शिक्षा दर में गिरावट, युवाओं की समस्याएं—इन सभी मुद्दों पर भी गहराई से चर्चा होगी और जनता को जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर करगहर विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

“राहुल गांधी जी की यह यात्रा सिर्फ पदयात्रा नहीं, बल्कि बिहार में बदलाव और हक की लड़ाई का बिगुल है। हर नागरिक का वोट उसका अधिकार है, और उसे कोई नहीं छीन सकता। सरकार की बुरी नीतियों, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, युवाओं की बेरोजगारी—इन सभी मुद्दों पर पार्टी सख्त रुख अपनाएगी। संतोष मिश्रा जी ने कहा कि इस पदयात्रा में हज़ारों कार्यकर्ता एवं आम आवाम हिस्सा लेंगे। सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं मीडियाकर्मियों से अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक यात्रा में अधिक संख्या में भाग लें और लोकतंत्र को सुरक्षित व मजबूत बनाने में योगदान दें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक संतोष कुमार मिश्र कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा राजद प्रखण्ड सचिव वीरेंद्र सिंह यादव, कन्हैया उपाध्याय, काशीनाथ चौबे, श्री भगवान राम, मनोज यादव, जय गोपाल यादव, असलम रईन,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुराग तिवारी, अमित सिंह, रंजन पाण्डेय, अंकित चौरसिया, सुमित पासवान, विक्की प्रभाकर, अनुपम पाठक अन्य महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *