Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS: ट्रामा सेंटर से चोरी हुई मोटरसाइकिल, ग्रामीणों ने चोर को दबोच पुलिस के किया हवाले

FANINDRA KUMAR SINHA 

सिंगरौली कार्यालय।

जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर से कल एक चोर मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहा था कि बिलौंजी में चोर को ग्रामीणों ने दबोच कर कोतवाली पुलिस को हवाले कर दिया। वही पुलिस के पूछतांछ के दौरान शातिर चोर के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद हुई । हालांकि कोतवाली पुलिस उक्त कार्यवाही पर अपनी खुद की पीठ थपथपा रही है।जानकारी के अनुसार बीते दिन 17 अगस्त को दोपहर करीब 02 बजे जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर से मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक यूपी 64 व्ही 8342 को फरियादी लालता प्रसाद साकेत उम्र 27 वर्ष निवासी देवरा खड़ा किया। जिसे शातिर चोर नीरज कुमार साकेत पिता जमुना प्रसाद साकेत उम्र 21 वर्ष निवासी अमिलवान लेकर भाग रहा था कि बिलौंजी के पास ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वही पुलिस ने आरोपी से पूछतांछ में एक और मोटरसाइकिल बरामद की है। जहां आज दोनों मोटरसाइकिलो को बरामद कर चोर को न्यायालय में पेश किया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *