SINGRAULI NEWS: बरगवां निरीक्षक ने व्यापारियों से बैठक कर यातायात व्यवस्था बनाए रखें के लिए आवश्यक निर्देश
FANINDRA KUMAR SINHA
सिंगरौली कार्यालय
आगामी सितंबर माह में नवरात्रि समेत लगातार कई त्यौहार पड़ रहे है। जिसे लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने समेत यातायात सुगम रखने के लिए पुलिस अब कमर कस रही है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन व एसडीओपी गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक मोहम्मद समीर वारसी ने सोमवार शाम थाना परिसर में बजार के सभी व्यापारियों संघ के साथ शांति समिति समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से अपील करते हुए कहा की कई लोग बजार में अनावश्यक रूप से रोड पर दुकान लगाते हैं, जिसे आवागमन बाधित होता है और जाम कि स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं हाथ ठेला पर फल फूल सब्जियां रोड पर ही मनमानी तौर पर लगाते हैं। गौरतलब है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण भी कुछ हद तक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान कई दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक अनियंत्रित वाहन खड़ा कर देते जिससे भी जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।
उन्होंने कहा कि आगामी आने वाले त्योहार गणेश चतुर्थी, दुर्गापूजा को देखते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए आमजन स्वयं आगे आए। व्यापारी सड़क पर दुकान ना लगे एवं अनियंत्रित खड़ा कर रहे चालकों को भी मन करें। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों एवं प्रबुद्ध लोगों की भी राय जानी।
बैठक में अध्यक्ष प्रमिला वर्मा नगर परिषद बरगवां, मंडल अध्यक्ष बरगवां मकरध्वज, मंगल सिंह चंदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं व्यापारी कमलकिशोर गुप्ता, मानिकचंद गुप्ता पार्षद व नगर परिषद के सभी पार्षद गण, नगर परिषद उपयंत्री अशोक साह, नगर राजस्व प्रभारी दीपक चौहान, नगर सफाई प्रभारी सिद्धार्थ महतेले, अनीता गुप्ता एवं सभी नगर के व्यापारी गण उपस्थित रहे।
