Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS: निगम कार्यालय पहुँचकर नवागत नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने पदभार किया ग्रहण अधिकारियों ने बुके व पुष्पगुच्छ देकर किए स्वागत 

FANINDRA KUMAR SINHA 

सिंगरौली कार्यालय 
नगर पालिक निगम सिंगरौली की नवागत आयुक्त  सविता प्रधान ने कल पदभार ग्रहरण कर विभागीय अधिकारियो के साथ परिचायत्मक बैठक कर विभागीय कार्यो की जानकारी ली।
विदित हो कि नवागत आयुक्त का कल निगम कार्यालय पहुचने पर निगम के अधिकारियो द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात आयुक्त  प्रधान ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात नगर पालिक निगम सिंगरौली महापौर  रानी अग्रवाल एवं निगम अध्यक्ष  देवेश पाण्डेंय से सौजन्य भेट की। नगर निगम आयुक्त ने निगम सभागार में अधिकारियो के साथ परिचयात्मक बैठक कर अधिकारियो द्वारा सम्पादित किए जा रहे कार्यो के संबंध में जानकारी ली। तथा कहा कि अधिकारी तत्परता के साथ शासन की जन कल्णकारी योजनाओ के लाभ से पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित कराने के साथ ही त्रृटि रहित विभागीय कार्यो को सम्पादित करे। जहा पर भी मेरे सहयोग की आवश्यकता होगी मै हमेशा आप सबके साथ खड़ी रहूगी। उन्होने निगम अधिकारी कर्मचारियो से भी सहयोग की आपेक्षा की। बैठक में कार्यपालन यंत्री प्रदीप चड़ार डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, सहायक आयुक्त श्रीमती रूपाली द्विवेदी, एच.एम श्रीवास्तव, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, एस.एन द्विवेदी, प्रवीण गोस्वामी, पी.के सिंह, दिनेश तिवारी, उपयंत्री अनुज सिंह सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *