Thu. Feb 5th, 2026

Singrauli news मोरवा पुलिस नें अवैध हथभट्टी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

सिंगरौली कार्यालय
मोरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लगे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में देसी हथभट्टी शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।जानकारी अनुसार सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं अनुभागीय अधिकारी मोरवा गौरव पांडे के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए मोरवा नगर निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान दुधिचुआ जंगल के बीच बहते नाले के किनारे पर रेड करवाई की। जहां अवैध शराब बनाकर उसे बेचने की फिराक में लगे फूल सिंह उर्फ प्रिया उम्र 30 वर्ष निवासी बैरहवा को नीले जर्किनों में हाथभट्टी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से कुल 60 लीटर देसी हथभट्टी शराब बरामद की जिसे जप्त कर आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक एन पी तिवारी समेत सहायक उपनिरीक्षक डी एन सिंह, उमेश अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह, आरक्षक सौरभ सिंह, सर्वेश यादव, अमित दिवेदी एवं ऋषि सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *