SINGRAULI NEWS: बछनार में अधेड़ के साथ हुई मारपीट मामला पहुंचा मोरवा थाना पुलिस जांच में जुटी।
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछनार निवासी फरियादी कुंवर साकेत पिता लालू साकेत उम्र 55 वर्ष थाना मोरवा जिला सिंगरौली अपने पत्नी चुनकुमारी साकेत भांजा दीपक साकेत के साथ थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 28/5/ 2026 को शाम करीब 5:00 बजे मन्दिर से पूजा करके आते समय पुरानी राजेश को लेकर सुब्बेलाल बैगा पिता जोगी बैगा और अमिनका बैगा के द्वारा मां-बहन के गाली देते हुए लाठी डंडे से मारपीट किया गया मारपीट से बाएं हाथ के कोहनी दाहिने कंधा पीठ कमर में दाहिने पैर के घुटना में चोट है और दर्द हो रहा है हो हाला गुहार किया तो छोटे सिंह गोंड और धानी सिंह गोंड़ आकर बीच बचाव किया तब तक आरोपी वहां से भाग निकले इसके बाद फरियादी के द्वारा मोरवा थाना में रिपोर्ट की गई जिस पर मोरवा थाना में भारतीय न्याय संहिता BNS के तहत 296 (b),115(2) 351 (3)3(5) उक्त धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर पीड़ित को पुलिस ने मेडिकल हेतु मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर आगे के करवाई में जुटी है।
