SINGRAULI NEWS: मोरवा विस्थापन व शहर विकास को लेकर संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर अपने दलबल के साथ पहुंचे मोरवा
जिला सिंगरौली कलेक्टर गौरव वैनल व संभागीय आयुक्त बी जामोद ने आज सुबह दलबल के साथ पहुंचे नगर पालिका निगम सिंगरौली के मोरवा क्षेत्र में जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर ने मोरवा विस्थापन एवं मोरवा शहर के विकास को लेकर आज यह भ्रमण की इस दौरान उन्होंने NCL के जयंत खदान और दूधीचुआ खदान के किनारे पहुंचकर आबादी क्षेत्र से खदान क्षेत्र की दूरी कितनी है उन्होंने निरीक्षण किया उसके बाद जिला कलेक्टर ने मौके पर NCL के अधिकारी से चर्चा करते हुए एनसीएल मुख्यालय पहुंचकर एनसीएल के अधिकारियों से की बैठक इस दौरान नगर पालिका निगम सिंगरौली के कमिश्नर एसडीएम सुरेश जाधव तहसीलदार नगर पालिका निगम के उपायुक्त आरपी बैस नगर पालिका निगम सिंगरौली मोरवा जोन के प्रभारी रणबहादुर सिंह कार्यकारी SDO अभयराज सिंह मेढौली हल्का पटवारी गोविंद चौरसीया पजरेह हल्का पटवारी भूपेंद्र सिंह सहित तमाम एनसीएल और जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे चर्चा यह रही की मोरवा के विस्थापितों को दी जाने वाली विस्थापन स्थल और पुनर्वास स्थल पर दी जाने वाली सुविधाओं की करेंगे कलेक्टर निरीक्षण लेकिन NCL के अधिकारी और जिले के अधिकारी बैठक तक ही रहे सीमित
