Sat. May 30th, 2026

SINGRAULI NEWS : NCL जयंत खदान में डीजल चोरों का आतंक बैरियर तोड़कर डीजल ले भागा बोलेरो सहित डीजल चोर सिक्योरिटी मलती रह गई हाथ।

तमाम सिक्योरिटी और सुरक्षा उपाय के बाद भी कैसे घुस रहे हैं खदान में चोर कहीं सिक्योरिटी का मिली भगत तो नहीं।

 

जिला सिंगरौली के एनसीएल जयंत खदान में चोरों का आतंक चरम पर है आपको बता दे की ताजा मामला है डीजल चोरी से जुड़ा हुआ जानकारी के अनुसार बोलेरो क्रमांक एमपी 04 EB 7427 देर रात खदान के भीतर से डीजल चोरी कर भागते समय बेस्ट बैरियर के बूम बैरियर को तोड़ते हुए बाहर तरफ निकल गया इस संबंध में जयंत परियोजना के द्वारा मोरवा थाने में शिकायत की गई है शिकायत में यह भी बताया गया है कि यह बोलोरो कुछ दिन पूर्व भी खदान क्षेत्र में घुसकर डीजल चोरी की थी जिसको सिक्योरिटी खोजने के तमाम प्रयास खदान क्षेत्र में किया लेकिन इसका पता नहीं चल सका इसके बाद सिक्योरिटी इस बोलेरो को पकड़ने के जुगत में लगी हुई थी लेकिन यह डीजल चोर तमाम सिक्योरिटी के सुरक्षा उपायों को धाता बताते हुए बैरियर तोड़कर चोरी का डीजल लेकर बोलेरो सहित भाग निकला और परियोजना के एनसीएल सिक्योरिटी प्राइवेट सिक्योरिटी हाथ मलती रह गई आपको बता दे की यह डीजल चोर इतने शातिर और हौसले बुलंद है की खदान क्षेत्र में इनको रोक-टोक करने पर सिक्योरिटी और एनसीएल कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए अपने कार्य को अंजाम देकर निकल जाते हैं खदान क्षेत्र में इस तरह का दुःसाहस कहीं ना कहीं मिली भगत का संकेत देता है

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *