Wed. May 20th, 2026

SINGRAULI NEWS: मोरवा थाना के गोरबी चौकी अंतर्गत तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रही 50 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर हुई मौत

मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरबी चौकी इलाके में आज सुबह एक 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मालमे में गोरबी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोरबी बस्ती निवासी रूपनी देवी साकेत पति श्यामलाल साकेत बुधवार सुबह करीब 6 बजे जंगल की ओर तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं कि वह तेंदूपत्ता लेकर वापस घर लौट रही थीं करीब 10:45 बजे जलजलिया जंगल के पास रेलवे पटरी पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे मृतका के पति श्यामलाल साकेत ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी को कम सुनाई देता था संभवतः इसी कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकीं उन्होंने किसी प्रकार की शंका या संदेह से इनकार किया है।

गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *