SINGRAULI NEWS: अमलोरी रिलायंस माइंस का 180 टन के डंपर खाई में गिरने से आपरेटर की हुआ मौत
परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप
सिंगरौली अमलोरी रिलायंस माइंस में मंगलवार की देर रात एक डंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ओवरबर्डन डपिंग के दौरान हुए इस हादसे में 180 टन क्षमता वाला डंपर खाई में जा गिरा। जिसमें डंपर ऑपरेटर गुरुफान अली गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक गुरुफान अली उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी थे। दुर्घटनाग्रस्त डंपर का नंबर आरडी-27 था, जिसका संचालन गुमास्तु कंपनी द्वारा किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद नवानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई दिलशाद अली ने कंपनी प्रबंधन और रिलायंस पावर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गुरुफान अली ने कई बार परिवार और कंपनी प्रबंधन को डंपर की खराब स्थिति और उसके रखरखाव की आवश्यकता के बारे में सूचित किया था। इसके बावजूद कंपनी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। परिजनों का आरोप है कि डंपर के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसके परिणामस्वरूप गुरुफान अली की जान चली गई। नवानगर थाना प्रभारी ने बताया घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि जांच में कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
