Wed. May 20th, 2026

SINGRAULI NEWS:कलेक्टर ने किया जिला पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण डॉक्टर का वेतन काटने के निर्देश

रेस्क्यू सेंटर के मूक पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए लगेंगे फॉगर सिस्टम

सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने जिला पशु चिकित्सालय पॉली क्लीनिक बैढ़न एवं परिसर में संचालित एनिमल रेस्क्यू सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समय के प्रति लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने देर से उपस्थित होने वाली वेटनरी डॉक्टर शिल्पी पटेल का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने उपसंचालक पशुपालन विभाग को सख्त लहजे में हिदायत दी कि चिकित्सालय की संपूर्ण व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाया जाए। सभी चिकित्सक अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर अस्पताल में मौजूद रहें और घायल पशुओं के उपचार के लिए सभी प्रकार की आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर समय सुनिश्चित किया जाए।
अस्पताल परिसर में स्थित एनिमल रेस्क्यू सेंटर के अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने बेसहारा और बीमार पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग, गौसेवा संस्थाओं को हरसंभव सहायता प्रदान करे रेस्क्यू सेंटर में लाए गए घायल व बीमार पशुओं के इलाज के लिए दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ पशु चिकित्सकों को नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने भीषण गर्मी को देखते हुए मौके पर ही सेंटर के बेजुबान पशुओं को राहत दिलाने के लिए ‘फॉगर मशीन’ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही उन्होंने जिले में पशु कल्याण और व्यवस्था सुधार के लिए पशु क्रूरता निवारण समिति की एक संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए इस बैठक में पशुपालन नगर निगम वन और राजस्व विभाग के अधिकारी गौसेवा संस्थाओं के साथ मिलकर पशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा तथा गौशालाओं के कायाकल्प पर विस्तृत चर्चा करेंगे। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक पशुपालन विभाग डॉ. जितेंद्र प्रजापति सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *