SINGRAULI NEWS : गोरबी पुलिस ने 108 लीटर अवैध शराब पकड़ा तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
जिला सिंगरौली में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के एम के मार्गदर्शन में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत मोरवा थाना अंतर्गत गोरबी पुलिस ने 108 लीटर अवैध शराब जब्त की पुलिस ने इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब लदी मोटरसाइकिल भी जप्त की 19 मई को चौकी में पदस्त पुलिसकर्मियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर कुछ लोग अमलोरी महुरे चिताही मार्ग से ला रहे हैं मुखबिर की सूचना पर गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसडीओपी मोरवा गौरव पाण्डेय के निर्देश एवं मोरवा निरीक्षक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर बताये गए स्थान के करीब चिताही पहाड़ी कच्ची सड़क पर घेराबंदी कर आ रहे दो मोटरसाइकिल सवारों को रोककर तलाशी ली जिसमें 12 कार्टूनों में भरी देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई जब्त शराब में प्लेन देशी शराब मसाला शराब ऑफिसर चॉइस एवं गोवा व्हिस्की है। कुल 108 बल्क लीटर शराब की कीमत 72 हजार 900 रुपये की है। पुलिस ने आरोपी अनिल बैस पिता आत्माराम बैस निवासी कसर नीरज उर्फ कमलेश कोल पिता बिहारीलाल कोल निवासी अजनी एवं रवि कुमार पनिका पिता कैलाश प्रसाद पनिका निवासी अजनी थाना बरगवां को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक MP 66MB 0384 एवं बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP 53MA 6578 जब्त की गई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह के साथ सहायक उपनिरीक्षक शेषमणि टांडिया, पिंटू राय, छत्रपाल पाण्डेय, प्रधान आरक्षित त्रिवेणी तिवारी एवं आरक्षक नारेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
