SINGRAULI NEWS : उत्कृष्ट सेवा हेतु निरीक्षक श्री लाल प्रमोद सिंह को केन्द्रीय गृह मंत्रालय का पदक प्रदान
SINGRAULI आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा निरीक्षक श्री लाल प्रमोद सिंह को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदत्त पदक विधिवत् लगाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल कुमार पटेल एवं रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने निरीक्षक श्री लाल प्रमोद सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विभाग के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
पुलिस विभाग द्वारा इस सम्मान को गौरव का विषय बताते हुए निरीक्षक श्री लाल प्रमोद सिंह को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
