SINGRAULI NEWS: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ गंभीरता से सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष आवेदनों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना दिवेदी, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
*सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है तथा जनहित में ऐसी जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।*
