Tue. Apr 28th, 2026

SINGRAULI NEWS: जल स्रोतों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी, खुटार के जुड़वा तालाब में जल-गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुआ श्रमदान

सिंगरौली मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के आह्वान पर प्रदेशव्यापी “जल-गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जन अभियान परिषद के समन्वय से आज सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट नवांकुर संस्था (सेक्टर खुटार) द्वारा ऐतिहासिक जुड़वा तालाब में व्यापक स्वच्छता एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार करना, भू-जल स्तर में सुधार लाना और आम जनमानस को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत न केवल तालाबों की सफाई की जा रही है, बल्कि जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए जन-भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि जल संरचनाओं का संरक्षण ही भविष्य की जल सुरक्षा की गारंटी है। नवांकुर संस्था की परामर्शदाता सुरेखा गुप्ता और सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट की सह-कार्यक्रम समन्वयक सावित्री प्रजापति के नेतृत्व में उपस्थित स्वयंसेवकों ने तालाब परिसर से कचरा हटाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर शाह, अरविंद कुशवाहा, बबलू शाह और ग्राम विकास समिति की सदस्य सुनैन शाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण वासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने शपथ ली कि वे न केवल जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि वर्षा जल संचयन के लिए भी अन्य ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे। जिला प्रशासन ने अपील की है कि “जल-गंगा संवर्धन अभियान” को एक जन-आंदोलन का रूप दें ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *