SINGRAULI NEWS : मोरवा थाना प्रभारी के द्वारा खिंरवा टिकरी टोला विद्यालय में जन चौपाल का किया गया आयोजन।
ग्रामीणों ने अपने बीच थाना प्रभारी को पाकर दिखे प्रसन्न दिल खोलकर थाना प्रभारी से ग्रामीण जनों ने किया संवाद
मध्य प्रदेश शासन के मसानुसार अनुसार पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश एवं पुलिस महानिरीक्षक रीवा के निर्देश पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के आदेश अनुसार जिला सिंगरौली के मोरवा पुलिस के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला टिकरी टोला खेरवा में जन चौपाल का किया गया आयोजन जिसमें मोरवा थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीण जनों से कहा आप पुलिस के कार्य में सहयोग करें पुलिस आपके लिए सदैव तत्पर है इस जन चौपाल का मुख्य आयोजन इसलिए किया गया है कि क्षेत्र में नशे के बिक्री पर रोक लगे साइबर फ्रॉड से आम लोगों का बचाव हो साथ ही साथ क्षेत्र अपराध से भय मुक्त हो ताकि आम जनमानस खुशहाल रहे जिसमें कई गांव के ग्रामीणों ने जन चौपाल में की शिरकत इस दौरान थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ग्रामीणों से सीधे संवाद पर उनकी समस्याएं सुनी और आवश्यक समझाइस दी ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखी जिनमें आपसी विवाद पारिवारिक विवाद नशे की समस्या और स्थानीय स्तर की छोटी छोटी शिकायतें रही जिसमें कई समस्याओं का तत्पर्वित मौके पर निराकारण किया गया जिससे ग्रामीणों में सन्तोष दिखा मौके पर ग्राम पंचायत खिरवा के सरपंच बुद्धिमान सिंह गोड रज्जू सिंह कांग्रेस नेता बब्बू वैश्य उमेश सिंह सहित का अन्य लोग मौजूद रहे
