Mon. Apr 27th, 2026

SINGRAULI NEWS : परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद झींगुरदा जंगल के झांपी दह में दूसरे दिन मिला वसीम का शव।

घर से फुटबॉल खेलने को कहकर चार दोस्तों के साथ पहुंच गया झिगुरदा जंगल के झांपी दह में।

जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर गुलाम वारिस का संदिग्ध परिस्थितियों में झींगुरदा जंगल के झांपी दह में डूबने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार रविवार के सुबह वह अपने घर से फुटबॉल खेलने को कहकर चार दोस्तों के साथ निकाला था मृतक क्राइस ज्योति स्कूल में दसवीं का छात्र था उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है परिजनों के अनुसार मृतक गुलाम वारिस अपने दोस्त अभिनेंद्र प्रतीक और रवि के साथ फुटबॉल खेलने के बात कह कर घर से निकाला लेकिन बाद में वह झींगुरडदा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे झांपी दह में नहाने चला गया सुबह 9:00 बजे जब उसके पिता धनबाद से लौटे तो गुलाम को घर में न पाकर उन्होंने उसे संपर्क करना चाहा जिसे लेकर उसको दोस्तों को भी फोन किया गया परंतु उनका फोन नहीं उठा इसके बाद उसके दोस्तों के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी ली गई इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर रविवार को पहुंचे और लापता गुलाम वारिस को खोजबीन शुरू की परिजन शक जाहिर करते हुए कहे की फुटबॉल घटनास्थल से काफी दूर सड़क किनारे पड़ा मिला जबकि दोस्तों का कहना था कि उसे बचाने के लिए फुटबॉल पानी में फेंकी गई थी परिवार का आरोप है कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ इसके बारे में उसके दोस्त सही जानकारी नहीं दे रहे हैं और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है रविवार शाम तक लोग जंगल और दह के पानी में टायर के नाव बनाकर खोजबीन करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली सोमवार सुबह बनारस से चली एनडीआरएफ के टीम के राह देख रहे परिजन और स्थानीय लोगों ने फिर स्वयं सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब सुबह 9:00 बजे किशोर का शव बरामद कर ली घटना के सूचना मिलने पर अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे के कार्रवाई शुरू की परिजनों ने बताया कि मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है घटनास्थल उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अनपरा क्षेत्र में आता है इसलिए अनपरा पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही हैं।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *