Tue. Apr 28th, 2026

SINGRAULI NEWS: NCL ने मंगलवार को “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस” का किया आयोजन।

 

यह दिवस विश्वभर में कार्यस्थलों पर व्यावसायिक दुर्घटनाओं एवं बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस “आइए एक स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें” की थीम पर मनाया गया ।

एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई महासचिव, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर तथा सुरक्षा ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन, कोल इंडिया बी साईराम के संदेश का वाचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) द्वारा उपस्थित जनों को कार्यस्थल पर स्वयं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के साथ-साथ मशीनों एवं संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए शून्य क्षति दक्षता प्राप्त करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर एनसीएल की समस्त परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *