SINGRAULI NEWS : सुर, ताल और नृत्य से संवर रहा भविष्य मोरवा की ‘सुर ओ चंदम म्यूजिक अकाडमी’ की अनोखी पहचान
सिंगरौली जिले के मोरवा स्थित एनसीएल कॉलोनी, बी.एम.एस कार्यालय के समीप संचालित सुर ओ चंदम म्यूजिक अकाडमी आज क्षेत्र में कला शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रही है। मान्यता प्राप्त निखिल भारत संगीत समिति, कोलकाता से संबद्ध इस अकाडमी में गायन, वादन के साथ-साथ कथक नृत्य और भरतनाट्यम की भी विधिवत प्रशिक्षण व्यवस्था उपलब्ध है।अकाडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सैकड़ों विद्यार्थी विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों में शिक्षक के पद पर चयनित हो चुके हैं, जो इसकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता को दर्शाता है। यहां विद्यार्थियों को शास्त्रीय एवं सुगम गायन के साथ तबला, हारमोनियम, गिटार सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों का समग्र प्रशिक्षण दिया जाता है।करीब 20 वर्षों से बी. दास के मार्गदर्शन में संचालित यह संस्थान क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। अकादमी में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को करियर के बेहतर अवसर मिलते हैं।विशेष बात यह है कि यहां समय-समय पर प्रैक्टिकल वर्क और थ्योरी कक्षाओं का आयोजन भी किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।सुर ओ चंदम म्यूजिक अकाडमी आज केवल एक प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने वाली एक प्रेरणादायक संस्था बन चुकी है।
