·
SINGRAULI/SONBHDRA NEWS: एनसीएल के ओबी कम्पनियो द्वारा खुदरा डीजल क्रय किये जाने से राजस्व की चोरी के साथ ऊर्जांचल मे डीजल किल्लत।
नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड NCL की ककरी, बीना, कृष्णशिला आदि परियोजना मे ओबी के खनन व अभिवहन के कार्य मे कार्यरत हर्षा कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड, राधा चेन्नई इंजीनियरिंग वर्क्स प्राईवेट लिमिटेड, केएनआईएल-एसआईपीएल ज्वाईन्ट वेन्चर द्वारा आयल मार्केटिंग कम्पनियो के डीपो से कामर्शियल/बल्क डीजल क्रय कर उपयोग मे लिये जाने के बजाए अनपरा परिक्षेत्र मे स्थित टंकी से खुदरा डीजल डीलरो से क्रय कर उपयोग मे लिये जाने से राजस्व चोरी के साथ ऊर्जांचल मे डीजल की किल्लत उत्पन्न होने के साथ साथ कर की चोरी होने तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955, मोटर स्प्रिट और हाई स्पीड डीजल(आपुर्ति, वितरण और कदाचार की रोकथाम) आदेश-2005, पेट्रोल अधिनियम-1934 तथा पेट्रोलियम नियम-2002 का उल्लंघन होने की शिकायत सोनभद्र के जिलाधिकारी एवं जिला आपुर्ति अधिकारी को एनएसयुआई पुर्वी के सचिव ने प्रेषित की है उन्होने जांच कर दोषी प्राप्त संविदा कम्पनियो तथा खुदरा डीलरो पर कार्यवाही किये जाने के साथ-साथ खुदरा डीजल डीलरो को मोबाईल टैंकरो/100 लीटर से ज्यादा मात्रा के गैलनो मे डीजल किसी भी परिस्थिति मे नही दिये जाने हेतु निर्देश जारी किये जाने की मांग की है।
