Fri. Mar 13th, 2026

SINGRAULI NEWS : कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित

सभी बैंक स्वरोजगार प्रकरणो का 20 मार्च तक निराकरण कर हितग्राहियो को लाभान्वित करायें- बैनल

सिंगरौली केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हितग्राही मूलक योजनाओ से संबंधित प्रकरण जो बैको में लंबित है सभी बैकर्स लक्ष्य के अनुरूप 20 मार्च तक शत प्रतिशत प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करे उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित डीएलसीसी की बैठक के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वरोजगार योजना से संबंधित जितने भी प्रकरण बैंको में लंबित है उनका परीक्षण कर शत प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप वितरण किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने कहा कि जो भी प्रकरण लंबित है वह शासन के अत्यन्त महत्वाकांक्षी हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित है इन्हे प्राथमिकता के आधार पर लिया जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित करायें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने बैकवार प्राप्त प्रकरणो के निराकरण एवं लंबित प्रकरणो की जानकारी ली। तथा उपस्थित बैको के प्रतिनिधियों से अपेक्षा किया कि लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत निराकरण करे।
कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणो को बैकों में भेजे लगातार बैको से सम्पर्क स्थापित करते रहे। उन्होने कहा कि 20 मार्च तक अनिवार्य रूप निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर पालन प्रतिवेदन दिया जाना सुनिश्चित करे। वही एलडीएम को निर्देश दिए कि लगातार बैको से प्रकरणो का निराकरण कराते रहे। ताकि निर्धारित समय पर लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, आर बी आई अधिकारी धीरज गुप्ता, एलडीएम रंजीत सिंह, बैक के अधिकारी नितिन पटेल सहित बैकर्स उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *