SINGRAULI NEWS : पवन हत्याकांड को लेकर मोरवा में दूसरे दिन भी मचा रहा बवाल।
आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को फांसी देने और घर पर बुलडोजर चलाने के की मांग।
(FANINDRA KUMAR SINHA)
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत साइ नगर के निवासी 15 वर्षीय किशोर पवन शाह के अपहरण कर निर्मम हत्या के बाद बुधवार से शुरू हुआ बवाल दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा गुरुवार के सुबह पुलिस शव को परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढन लेकर गई पोस्टमार्टम के बाद शव को मोरवा लाया गया इस बीच मृतक के परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मिलकर दोषियों की फांसी के सजा दिए जाने तथा उनके घर को तोड़ने के मांग की कलेक्टर से मुलाकात के बाद परिजन गेट के पास पहुंचे और हंगामा करने लगे इस बीच पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझा बूझा कर परिजन को मोरवा रवाना किया घटना और आरोपियों को लेकर स्थानीय व परिजनों में इतना रोष दिखा कि वह बार-बार आरोपियों को फांसी दिए जाने के मांग कर रहे थे दोपहर के समय किशोर का शव जब मोरवा पहुंचा तो मोरवा नगर वासियों की आंखें नम हो गई और घटना को लेकर मोरवावासियों में आक्रोश देखा गया परिजन और मोहल्ले के लोगों ने मेन रोड़ में धरना दिया और कहा कि पवन की हत्या पुलिस के लापरवाही से हुई है परिजन का कहना था की हत्या के इस मामले में पंकज गुप्ता नामक युवक भी शामिल है उसके खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की जाए मामला बिगड़ते देख स्थानीय लोगों पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समझा बूझकर शांत कराया उसके बाद गुरुवार शाम 5:00 बजे के करीब किशोर का अंतिम संस्कार किया जा सका किशोर के निर्मम हत्या को लेकर मोरवा क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है शव यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए बैनर पोस्टर तख्ती लेकर दोषियों के फांसी के सजा दिए जाने के नारे लगाए मृतक के परिजनों का रों रों कर बुरा हाल है माता-पिता भाई-बहन के यकीन नहीं हो रहा है कि पवन इस दुनिया में नहीं रहा परिजनों के सत्यवना देने के लिए विधायक रामनिवास साह भजापा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल साह कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, संदीप शाह विश्व हिंदू परिषद के डॉ डीके मिश्रा पार्षद परमेश्वर पटेल, प्रवीण तिवारी, शिल्लू गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।
किशोर पवन की हत्या के मामले में इरशाद और सुधांशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है पंकज गुप्ता के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है जो भी दोषी होंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी हालात पर नजर रखी जा रही है स्थिति अभी सामान्य है शांति बनाए रखें पुलिस के कार्य में सहयोग करें
कपूर त्रिपाठी थाना प्रभारी मोरवा
