Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS: चोरी गई रेल लाइन पटरी को 24 घंटे में सासन चौकी पुलिस ने की बरामद एक आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

सासन चौकी पुलिस ने रेल लाइन से चोरी की गई रेल की पटरी को 24 घंटे के भीतर बरामद कर ली एनटीपीसी रिहंद नगर अंतर्गत रेल लाइन से कटी गई 19 नग लोहे की पटरी करीब 150 फीट एवं घटना में प्रयुक्त एक गैस सिलेंडर जप्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है
थाना कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार तथा चौकी प्रभारी सासन उप निरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने इस चोरी का सफल खुलासा किया गया पुलिस ने बताया कि आज दिन गुरूवार को फरियादी अशोक कुमार शर्मा निवासी ग्राम नौन, हाल सिक्योरिटी एजेंसी एनटीपीसी रिहंद नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपियों द्वारा रेल लाइन की लोहे की पटरी काटकर चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 07/26, धारा 305(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर तत्काल टीम गठित की गई पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी हनीफ खान पिता नसीर अली उम्र 21 वर्ष निवासी मेढ़ौली को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई रेल पटरी एवं गैस सिलेंडर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार इस चोरी में अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता है, जिनकी तलाश जारी है। उपरोक्त करवाई में चौकी प्रभारी सासन उनि संदीप यादव, सउनि विजय अग्निहोत्री, लेखचंद डहर, प्रआर हेमराज पटेल, आर. मो. कांस्टेबल, प्रआर संतोष साकेत, आर मुकेश पटेल एवं सहजानंद की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *