Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ समिति की बैठक हुई आयोजित

बच्चो के टीकाकरण पर प्रभावी कार्रवाही सुनिश्चित करेः बैनल

सिंगरौली कार्यालय

कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं नियमिति टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओ को चिन्हित कर उनका अनिवार्य रूप से एएनसी रजिस्ट्रेसन किया जाना सुनिश्चित करे। ताकि ऐसी महिलाए जिन्हे अनिमिया एवं हाईपर टेंसन से संबंधित शिकायते हो उन्हे सही समय पर उपचार मुहैया कराकर जच्चा बच्चा को स्वस्थ्य एवं सुरंक्षित किया जा सके। कलेक्टर ने स्वास्थ्य संकेतक की समीक्षा करते हुयें कहा कि आकांक्षी जिला होने के कारण स्वास्थ्य संकेतको में सुधारने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होने निर्देश दिए कि प्रत्येक सेक्टर लेवल पर दर्ज किए जाने वाले डेटा की मानीटरिंग की जाये। साथ ही संकेतको के प्रति जन जागरूकता भी किया जायें।
कलेक्टर मातृ एवं शिशु मृत्युदर कमी लाने हेतु निर्धारित पैरामीटर के तहत कार्य किए जाने का निर्देश देते हुये कहा कि आगामी समीक्षा बैठक में प्रगति लाना सुनिश्चित करे। साथ ही ऐसे महिलाए जिन्हे प्रसव पश्चात शासन द्वारा निर्धारित योजनाओ का लाभ समय पर ई केवायसी नही होने के कारण प्राप्त नही हो रहा है अभियान चलाकर महिलाओ का शत प्रतिशत ई केवायसी कराया जाना सुनश्चित करे। ताकि इन्हे योजनाओ का लाभ से लाभान्वित कराया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि नवजात बच्चो में पोषण स्तर को बढ़ावा देने के साथ साथ उनका समय पर टीकाकरण किया जाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चो को चिन्हित एनआरसी में भर्ती कर उनका समुचित उपचार किया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही यह सुनिश्चित करे कि सभी बच्चो का समय पर नियमित टीकाकरण किया जायें। यदि कोई बच्चा टीकारण से वंचित रह जाता है तो उसके लिए अतिरिक्त सत्र का निर्धारण कर सम्पूर्ण टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव को शत प्रतिशत किए जाने हेतु निर्धारित किए गये प्रसव केन्द्रो पर जो भी कमिया है उन्हे दूर करने के साथ साथ एम्बुलेश सभी ब्लाको में जो निर्धारित किए गए है समय से उपलब्ध रहे। इसकी मानीटरिंग सभी बीएमओ अपने स्तर से किया जाना सुनिश्चित करे।यदि एम्बुलेश समय पर नही पहुचती या संबंधित एजेंसी के द्वारा किसी भी प्रकार की बहानेबाजी की गई तो कार्रवाही करे। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि अभी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आयुष्मान कार्ड नही बनाये गये है इन्हे अपने अपने सेक्टरो में पूर्ण करे। तथा इस आशय के भी निर्देश दिए गए कि सकल्प से समधान अभियान कार्यक्रम नगरीय एवं ग्रामणी क्षेत्रो में चल रहे है अभियान में सम्मिलित होकर जो भी पैरामीटरो में कमिया है अभियान के दौरान पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने डीपीएम को निर्देश दिए कि इसकी मानीटरिंग किया जाना सुनिश्चित कराये।
साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह के प्रथम गुरूवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक की जायें ताकि गैप होने वाले पैरामीटरो के संबंध में समीक्षा कर उनमें सुधार किया जा सके। बैठक के अंत में कलेक्टर ने उपस्थित सभी बीएमओ सहित समस्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला प्रतिनिधि यूएनडीपी, डब्ल्यूएचओ आदि को निर्देश दिए कि जिनका जो भी दायित्व है उसको पूर्ण करे। साथ ही जो भी पैरामीटरो में कमी है उसे पूर्ण कर लक्ष्य को प्राप्त करे। कमी पाये जाने पर आगामी बैठक में कार्रवाही भी की जायेंगी। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि, डीपीएम सुधाशु मिश्रा, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, डॉ. पंकज सिंह सहित समस्त बीएमओ उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *