Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS: सिंगरौली पुलिस की विशेष एडवाइजरी सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख़्त चेतावनी

जिले में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, जातिगत/धार्मिक वैमनस्य फैलाने, सोशल मीडिया पर अश्लील, आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणियां करने तथा बिना सत्यापन किसी भी पोस्ट को साझा करने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देशन में यह कड़ी एडवाइजरी जारी की जाती है।

सिंगरौली पुलिस यह स्पष्ट करती है कि सोशल मीडिया पर की गई प्रत्येक गतिविधि पुलिस की सतत निगरानी में है एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन कृत्यों पर होगी सख़्त कार्यवाही

➡️ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट/वीडियो साझा करना
➡️ जातिगत, धार्मिक या वर्ग विशेष के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करना
➡️ महिलाओं के विरुद्ध अश्लील कमेंट, मैसेज या पोस्ट करना
➡️ भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली या भड़काऊ सामग्री वायरल करना
➡️ बिना सत्यापन किसी भी पोस्ट को फॉरवर्ड या शेयर करना
➡️ फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त होना

ऑनलाइन अपराध भी वास्तविक अपराध हैं — पहचान छुपाकर भी नहीं बचा जा सकता।

कानूनी चेतावनी- उपरोक्त कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध
📌 आईटी एक्ट,
📌 भारतीय न्याय संहिता (BNS)
📌 एवं अन्य प्रचलित कानूनों के तहत
🚔 तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

स्पष्ट निर्देश

1. बिना पुष्टि किसी भी पोस्ट को शेयर न करें
2. अभद्र भाषा, गाली-गलौज या अपमानजनक टिप्पणी न करें
3. सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं कानून के दायरे में करें
4. अफवाह फैलाने वालों का हिस्सा न बनें

आम नागरिकों से अपील – यदि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट,जातिगत/धार्मिक टिप्पणी,अश्लील या भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें।

पुलिस अधीक्षक का संदेश – पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री ने स्पष्ट किया है कि

“सिंगरौली की शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध बिना किसी पूर्व सूचना के कठोर कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”

कानून का सम्मान करें — सोशल मीडिया पर जिम्मेदार नागरिक बनें — सिंगरौली पुलिस अधीक्षक

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *