Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS: NCL के द्वारा विस्थापन में अपनाए जा रहें दोहरीनीति के खिलाफ विस्थापित परिवार पहुँचे कलेक्टर कर्यालय।

 

जिला सिंगरौली के मोरवा शहर में प्रस्तावित विस्थापन एवं पुनर्वास योजना को लेकर प्रभावित परिवारों में असंतोष व्याप्त है। विस्थापित परिवारों ने कलेक्टर सिंगरौली से मिलकर मांग की है की एनसीएल से सभी प्रभावित परिवारों को समान विस्थापन एवं पुनर्वास लाभ प्रदान कराएं जाएँ।

प्रभावित परिवारों का कहना है कि वर्तमान प्रस्तावित पुनर्वास योजना में पट्टाधारित एवं गैर-पट्टाधारित परिवारों के बीच विस्थापन राशि एवं प्लॉट राशि में बड़ा अंतर रखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार गैर-पट्टाधारित परिवारों को 5 लाख विस्थापन राशि एवं 6 लाख प्लॉट राशि, जबकि पट्टाधारित परिवारों को 15 लाख विस्थापन राशि एवं 18 लाख प्लॉट राशि दिए जाने का प्रावधान है। परिवारों का तर्क है कि दोनों श्रेणियों के लोग दशकों से एक ही क्षेत्र में निवास कर रहे हैं और विस्थापन से समान रूप से प्रभावित हो रहे हैं। केवल भूमि के कागजी स्वरूप के आधार पर पुनर्वास लाभों में भेदभाव करना सामाजिक असंतोष को जन्म दे रहा है।
प्रभावितों ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित केंद्रीय अधिनियम, 2013 के अंतर्गत “प्रभावित परिवार” की परिभाषा निवास और आजीविका के आधार पर की गई है, न कि केवल पट्टे के आधार पर। अधिनियम की द्वितीय अनुसूची सभी प्रभावित परिवारों को समान आवास, विस्थापन भत्ता एवं पुनर्वास सुविधाएँ देने की व्यवस्था करती है। इसके साथ ही संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 समानता एवं गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार प्रदान करते हैं, जबकि अनुच्छेद 300A संपत्ति और आश्रय से वंचित किए जाने की स्थिति में न्यायोचित प्रक्रिया की अपेक्षा करता है। परिवारों ने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2011 में एनसीएल जयंत परियोजना विस्तार के दौरान हुए विस्थापन में पट्टाधारित एवं गैर-पट्टाधारित सभी परिवारों को ₹8,08,000 की समान विस्थापन राशि प्रदान की गई थी, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं संतोषजनक रही। बुधवार शाम जिला कलेक्टर से मिलने पहुँचे प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी विस्थापित परिवारों को समान विस्थापन राशि प्रदान की जाए। साथ ही पुनर्वास योजना के अंतर्गत आवासीय प्लॉट अथवा प्लॉट के बदले मिलने वाली राशि सभी को समान रूप से उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर सिंगरौली ने इस विषय को गंभीरता पूर्वक सुना और विस्थापितों को आश्वस्त किया कि आपके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने शीघ्र ही इस समस्या के निराकरण का भरोसा दिया मौके पर आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, दिलीप ठठेरा, शंकर सोनी, अशोक रजक, सुगनी केवट,गुड़िया सोनी,रमेश ठाकुर, ललू केवट, सोनी,सुखाई प्रसाद विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहें

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *