SINGRAULI NEWS : रेलवे के जमीन पर होटल के बहाने मंडल खरीद रहा है रेलवे का कबाड़ RPF देख रहा तमाशा
काटा मोड़ में धड़ल्ले से बिक रहा है रेलवे बोगी का चद्दर एंगल पट्टी
जिला सिंगरौली के मोरवा रेलवे साइडिंग के बगल में कांटा मोड़ स्थित मंडल के होटल में धड़ल्ले से खरीदा जा रहा है रेलवे बोगी का कबाड़ आपको बता दे की बोगियों को मेंटेनेंस करने वाले रेलवे के बोगी के पुराने चद्दर एंगल और पत्ती काटकर पहुंचा रहे हैं मंडल के दुकान में जिसको मंडल लगा रहा है ठिकाने इस मामले को RPF जानते हुए भी मूकदर्शक बैठकर रेलवे चोरी का देख रहा है तमाशा आखिरकार किसके सह पर मंडल खरीद रहा है रेलवे का कबाड़ मोरवा में जगह-जगह हो रहा है चर्चा
रेलवे स्टेशन शुक्ला मोड़ से लेकर कांटा मोड तक मंडल का बिछा है जाल
रेलवे साइडिंग के बगल में रेलवे की ही जमीन पर बैठकर रेलवे को ही मंडल लगा रहा है चुना आपको बता दे की शाम से लेकर सुबह तक होती है खरीदारी उसके बाद मंडल पिकअप से माल पहुंचा देता है ठिकानें
