Thu. Feb 5th, 2026

SONBHDRA NEWS : शक्तिनगर में चला योगी का लंगड़ा अभियान मुठभेड़ में जेवरात लूटकांड का एक आरोपी गिरफ्तार।

पिपरी क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में हुआ कार्यवाही अवैध पिस्टल व लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात हुआ बरामद।

शक्तिनगर/सोनभद्र

जिला सोनभद्र के थाना शक्तिनगर पुलिस ने बस स्टैंड काली मंदिर के पास हुई सोना लूट कांड घटना का सफल खुलासा किया इस कांड में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया जबकि उसके कब्जे से अवैध पिस्टल कारतूस और लूटे गए सोने-चांदी के बहुमूल्य जेवरात बरामद हुए यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व व थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के कुशल संचालन में अंजाम दी गई। अभियुक्त की पहचान साजन पुत्र राजन उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी बस स्टैंड काली मंदिर के पास, थाना शक्तिनगर के रूप में हुई है उसे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी अनपरा भेजा गया जहां वह इलाजरत है मौके से 32 बोर पिस्टल, दो खोखा कारतूस तथा लूट की घटना में प्रयुक्त व बरामद सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि लूट की पूरी योजना रोशन के घर पर बनाई गई थी, जिसमें सोनू, रोशन और रोहित भी शामिल थे घटना के बाद गिरोह द्वारा झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उटारी में भी इसी तरह की लूट की वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *