SONBHDRA NEWS:अनपरा और चोपन में डीजल व पेट्रोल चोरों पर एक साथ सोनभद्र पुलिस नें की कारवाई।
दोनों जगह से तीन हुए गिरफ्तार बाकी के यहां पुलिस की दबीस जारी
जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहें अभियान के तहत 14 जनवरी 2026 को डीजल पेट्रोल चोर अवैध तेल कारोबारीयों के खिलाफ बड़ी कारवाई की गई जिसमें गुरमुरा अंतर्गत चोपन थाना टीम के द्वारा दबीस दी गई जहां पर 120 लीटर अवैध डीजल 20 लीटर अवैध पेट्रोल एक टैंकर और तेल निकालने वाला उपकरण बरामद किया गया जिसमें मौके से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा दबीस दी जा रही है थाना चोपन में अपराध संख्या 21/2026 सुसंगत धाराओं में पंजीबद्ध किया गया है।
इसी क्रम में अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान में टीम द्वारा दबिश दी गई जहां पर 280 लीटर अवैध डीजल एवं तेल निकालने वाला उपकरण बरामद किया गया मौके पर एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया शेष अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जिसमें थाना अनपरा में मुकदमा अपराध संख्या 7/2026 के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया जिसमें आगे गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की संपत्ति जप्त की जाएगी दोनों जगह पर एक साथ कार्रवाई सोनभद्र पुलिस के द्वारा की गई जिसमें आरोपियों को भागने तक का मौका नहीं मिला
