Thu. Feb 5th, 2026

SONBHDRA NEWS: NTPC कबाड़ के आड में चोरी के मॉल को मिल रहा संरक्षण प्रशासन की कोई कार्यवाही नहीं,जगह-जगह बना चर्चा का विषय

एनटीपीसी से कबाड़ खरीदने वाली कार्य देई संस्था भंग करती नजर आई सुरक्षा नियम

 

संवाददाता संतोष कुमार गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र)थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसोती गाँव में फारेस्ट चेकपोस्ट के पास प्लांट से कबाड़ निकाल कर कटिंग कराने से लोगों के लिए मुशीबत का सबब बना हुआ है।तथाकथित कबाड़ी द्वारा पाइप कटिंग के दौरान उसके अंदर से निकलने वाला पत्थल राख के ठोस पदार्थ नुकीले लोहे के टुकड़े सड़क पर जहाँ तहाँ फेके जाने से लोगों को आवागमन में भारी कठीनाई उठानी पड़ रही है तो आयेदिन सड़क दुर्घटना बढ़ गयी है।बताया जाता है कि कबाड़ी ने सुरक्षा मानक को ताख पर रख कर कबाड़ कटिंग करा रहा है।
मौके पर फायर सेफ्टी अथवा हैंड ग्लब्स सेफ्टिशू हेलमेट आदि का उपयोग नही किया जा रहा है ऐसी स्थिति में आग लगने या किसी चीज में ब्लास्ट होने पर गाँव मे जनधन की हानि होने की संभावना बनी हुई है।सूत्रों पर भरोसा करें तो कबाड़ी प्लांट से कबाड़ के नाम पर चोरी के भी माल पर हाथ साफ करने में लगा हुआ है।बताया जाता है कि प्लांट के नाम पर कबाड़ी ने जंगल मे कबाड़ कटिंग का काम शुरू करा कर क्षेत्र के तमाम नए कबाड़ चोरों को संरक्षण देने में लगा हुआ है जो ग्रामीण क्षेत्र में निर्माणाधीन मकानों घरों को अपना निशाना बनाने में लगे हुए हैं जिसको लेकर गली चौक चौराहे हो रही है चर्चा

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *