Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS : जनमन आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं समग्र सीडिंग के प्रगति की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे द्वारा जिला पंचायत सभागार में जनमन आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं समग्र सेटिंग के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जनपद पंचायत बैढ़न, देवसर एवं चितरंगी के ए.डी.ई.यो , पी.सी.ओ तथा उपयंत्री उपस्थित रहे। गोमे ने सभी को जनमन आवास पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया तथा जिन हितग्राहियों को प्रथम किस्त प्राप्त हो गई है उनका द्वितीय किस्त उपरांत तृतीय किस्त भुगतान करने एवं जिन हितग्राहियों को तृतीय किस्त मिल गई है उनके आवास हर हाल में पूर्ण करने के साथ ही समग्र सीडिंग कार्य अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान न्यून प्रगति वाले पी.सी.ओ तथा उपयंत्री के एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा आवास पूर्णता कार्य में रुचि नहीं लेने के कारण संबंधित सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र एवं ग्राम रोजगार सहायक को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, आवास प्रभारी अधिकारी नवीन पांडे तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *