Thu. Feb 5th, 2026

SINGRULI NEWS : नौगढ़ क्षेत्र में उचित मूल्य दुकान में हो रहें अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 

जिला सिंगरौली के नौगढ़ में उचित मूल्य दुकान में हो रहें अनियमितताओं के विरोध में आज दोपहर में ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों नें आरोप लगाते हुए कहे कि कोटेदार बृजेश कुमार साह पिछले चार माह से उन्हें राशन नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार बिना राशन दिए ही उनसे अंगूठा लगवाकर राशन जारी करवा लेते हैं।इस अनियमितता से नाराज होकर हजारों की संख्या में ग्रामीण बैढ़न-परसोना मुख्य मार्ग पर उतरकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक चले प्रदर्शन से जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सविता यादव, कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार, उपनिरीक्षक उदय चंद्र करिहार और चौकी प्रभारी खुटार शीतला यादव सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया तब जाकर यातायात हुआ बहाल

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *