SINGRAULI NEWS: NCL ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में CSR के तहत आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु एनएसटीएफडीसी के साथ किया एमओयू।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 17,000 से अधिक आदिवासी छात्रों को मिलेगा लाभ
एनसीएल ने गत गुरुवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसटीएफडीसी) के साथ एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में सीएसआर के तहत आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु एमओयू किया। इस एमओयू का उद्देश्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में नामांकित जनजातीय छात्रों को करियर मेंटरशिप, डिजिटल शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्रचर के निर्माण के जरिए सशक्त बनाना है।
इस दौरान समझौता ज्ञापन पर एनसीएल की ओर से प्रबंधक (सिविल/सीएसआर), अभिनव दीक्षित एवं एनएसटीएफडीसी की ओर से उप महाप्रबंधक, बिस्मिता दास ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों में स्थित 45 ईएमआरएस में डिजिटल शिक्षण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 4.8 करोड़ रुपये का वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। एनसीएल की इस पहल से 17,000 से अधिक आदिवासी छात्रों को लाभ मिलेगा।
