Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS:यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले 1215 वाहनों पर कार्यवाही कर 630,000 रुपये से अधिक जुर्माना किया गया अधिरोपित

सडक दुर्घटनाओ एंव उनसे होने वाली मृत्युदर को कम किए जाने की उद्देश्य से चलाए जा रहे 15 दिवसीय अभियान के तहत की जा रही लगातार कार्यवाही सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में दिनांक 26.11.2025 से 10.12.2025 तक यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध समस्त थाना और चौकी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है

 

1. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर कार्यवाही. 754- 226200
2. बिना वैध बीमा के वाहन चलाना
11 -11000
3. विना HSRP नंबर प्लेट के वाहन
320-160000
4. तेजगति से वाहन चलाने पर कार्यवाही
10 -10000
5. अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही 110-223000

 

शासन की योजनाओ का किया जा रहा प्रचार-प्रसार
15 दिवसीय अभियान के दौरान शासन द्वारा सडक सुरक्षा संबंधी योजनाए जैसे-राहबीर योजना, हिट एंड रन पीडित प्रतिकर योजना, कैश लेश योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे संबंधित फ्लेक्स बैनर चौराहा पेट्रोल पंपों पार्कों शासकीय कार्यालय में लगाया जिससे योजना की जानकारी अधिक से अधिक आम जनता तक पहुंचे

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *