SINGRAULI NEWS : कलेक्टर की अध्यक्षता में कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित
व्यवस्थित रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध कराए रोजगार के नए अवसर – बैनल
कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से कंपनियां करेगी युवाओं को प्रशिक्षित
सिंगरौली कार्यालय
कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कौशल विकास समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक के दौरान कलेक्टर बैनल द्वारा संबंधित विभाग को कंपनियों के सहयोग से जिले में व्यवस्थित रोजगार मेले के आयोजन हेतु निर्देश दिए गए एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित करने के निर्देश कंपनियों को दिए गए।
बैठक की शुरुआत में संबंधित विभाग एवं कंपनियां द्वारा आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेले के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के बाद कलेक्टर ने निर्देश दिए की सभी कंपनियां अनिवार्य रूप से कौशल विकास से संबंधित तीनों योजनाएं एन.ए.पी.एस , एन.ए.टी.एस एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन करें एवं अपनी वैकेंसी प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इस माह होने वाले रोजगार मेले को व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए मेले के दौरान कंपनियों द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ योग्यता निर्धारित करते हुए रोजगार उपलब्ध कराए जाएं । उन्होंने निर्देश दिए की कंपनियां अपने-अपने निर्धारित किए गए वैकेंसियों को कौशल के आधार पर वर्गीकरण करें साथ ही रोजगार मेले के दौरान होने वाली भर्ती एक निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाए । कलेक्टर बैनल ने कंपनियों को निर्देश दिए की सभी कंपनियां पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ इस रोजगार मेले में भाग ले। यदि एप्लीकेंट में किसी कौशल की कमी है तो उन्हें प्रशासनिक कौशल योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित करें। सभी कंपनियों को इन कौशल योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले को व्यवस्थित बनाने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा की व्यवस्था भी की जाए। जिसके माध्यम से प्रतिभागी अपने आवेदन के साथ-साथ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर रोजगार मेले में सरलता के साथ भाग ले सके। कलेक्टर ने कहां की सभी कंपनियां आधुनिक युग को मद्देनजर नजर रखते हुए कोर्स डिजाइन करें तथा आईटीआई संस्थाओं के माध्यम से छात्रों का स्किल अपग्रेडेशन किया जाए। कंपनियों के वेंडर भी इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। कलेक्टर ने रोजगार अधिकारी को निर्देश दिए की जो कंपनियां आज की बैठक में सम्मिलित नहीं हुई है उनके द्वारा भी वैकेंसियों की जानकारी ली जाए साथ ही अगले रोजगार मेला हेतु बड़ी जगह जैसे की चुनकुमारी स्टेडियम का चयन कर आयोजन किया जाए। बैठक के दौरान जिला व्यापार उद्योग के महाप्रबंध नवीन कुशवाहा, डीईओ एस बी सिंह , सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग मिथिलेश इवने,जिला रोजगार अधिकारी श्याम लाल, ओमप्रकाश बैस ट्रेनिंग ऑफिसर आई.टी.आई सहित कम्पनियों के एच.आर मैनेजर उपस्थित रहे।
