Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS : सिंगरौली के खुटार चौकी अंतर्गत चमेली मोड पर टैंकर ने 10 वर्षीय मासूम की ली जान।

मृतक के परिजन को 2,25000 की मिली सहायता राशि,करीब 5 घंटे बाद यातायात हुआ बहाल।

जयंत इंडियन ऑयल से तेल लोड होकर रीवा जा रहा था टैंकर।

जिला सिंगरौली के खुटार चौकी अंतर्गत चमेली मोड पर आज शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें इंडियन ऑयल का टैंकर ने सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बालक को कुचल दिया हादसा इतना भयावह था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के खबर फैलते हैं आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और गुस्साए लोगों ने टैंकर को वही रोक दिया और शव को सड़क पर रखकर सड़क के जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ है वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ से ड्राइवर ने भागने की कोशिश से की जिसे आक्रोशित लोगों ने पड़कर चालक के साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया चालक को बाद में पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है मृतक अपने नाना शिवकुमार शाह के घर आया हुआ था शिवकुमार शाह चमेली मोड पर सब्जी विक्रेता का कार्य करते हैं बच्चा दुकान पर खेल रहा था तभी यह हादसा हुआ परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है घटना की सूचना मिलते हैं खुटार चौकी बरगवां थाना और कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंच गया मौके पर स्थिति बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और जाम हटाने की कोशिश की पुलिस ने टैंकर को जप्त कर लिया है मामले की जांच शुरू कर दी है चालक के खिलाफ उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज किए जाने की बात कही गई टैंकर का नंबर एमपी 66 H 1489 है जो की श्रीवास्तव ऑयल कैरियर का बताया जा रहा है जो जयंत इंडियन ऑयल से तेल लोड कर रीवा जा रहा था कि यह घटना घटित हो गई जानकारी के अनुसार सहायता राशि में एक लाख वाहन मालिक के द्वारा पचास हजार विधायक राजेंद्र मेश्राम के द्वारा पच्चीस हजार विधायक रामनिवास शाह के द्वारा पचास हजार रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा मृतक के परिजनों की सहायता राशि कुल 2 लाख 25000 दी गई।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *