Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS: समस्त एसडीएम समय समय पर राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करे– कलेक्टर

निर्धारित दिवस को हल्का पटवारी अपने क्षेत्र में रहना सुनिश्चित करें –  गौरव

सिंगरौली कार्यालय 

सभी उपखंड अधिकारी समय समय पर अपने अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करें एवं हल्का पटवारी निर्धारित किए गए तिथियां को अपने हलके में रहकर किसने की समस्याओं का करें निराकरण उक्त आशा का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल ने दिया । कलेक्टर बैनल ने उपखंडवार न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा उपरांत निर्देश दिया कि उपखंड अधिकारी समय समय पर अपने अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करें तथा लंबित प्रकरणों का गंभीरता पूर्वक समय सीमा के अंदर निराकरण करवाया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही किसानों को न्यायालयों का चाकर न लगाना पड़े उनके समस्याओं का निराकरण करने हेतु पूर्व में निर्देश दिए गए थे कि हलक पटवारी अनिवार्य रूप से दो दिवस अपने हलका में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने राजस्व अमले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनिवार्य रूप अपने हलकों में उपस्थित रहकर समस्याओं का निराकरण करें।

बैठक के दौरान इस आशय के भी निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए कि कृषकों को खाद बीज उपलब्ध कराए तथा नकली खाद बीज विक्रय करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें जिसके लिए सतत् निरीक्षण भी करें। साथ ही किसानों में जागरुकता लाए कि नरवाई को ना जलाएं एवं इसके प्रबंधन के लाभ को भी बताया जाए। कलेक्टर ने सीएमएचओ एवं महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित कर एएनएम आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण एवं अनमोल पोर्टल की जानकारी देकर ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिलाया जाना सुनिश्चित करें। वहीं खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए की उचित मूल्य दुकानों का लगातार निरीक्षण करें समय पर हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त हो खाद्यान्न की कालाबाजारी ना होने पाए।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के साथ-साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाइन के पुराने 100 दिवस 300 दिवस 500 दिवस के लंबित आवेदनों का तत्परता से निराकरण करें साथ ही समाधान बिंदु में चिन्हित प्रकरणों का भी संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें इसके अलावा भी जनसुनवाई एवं टी.एल में प्राप्त आवेदनों का भी समय पर निराकरण करें। आगामी टीएल बैठक के दौरान प्रगति प्रतिवेदन दिया जाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए की चल रहे निर्माण कार्य समय के साथ-साथ गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें किसी भी प्रकार की लापरवाही गुणवत्ता में कमी पाए जाने संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे, प्रशांत त्रिपाठी,एसडीएम सिंगरौली सुरेश जादव, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीएम माडा नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *