Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS:सीटीआई बस्ती में कुआं में डूबने से एक युवक की हुई मौत परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल

कुएं में गिरी भतीजी को बचाने के चक्कर में कुएं में कुदा और चली गई जान

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीटीआई बस्ती में स्थित एक कुएं में एक युवक के डूबने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि 8:00 बजे के लगभग वह अपने भतीजी को लेकर कंधे पर जा रहा था भतीजी गिर गई अचानक कुएं में जिसको बचाने के लिए वह भी कुएं में कूद पड़ा जिसे स्थानीय एक महिला ने देखा बच्ची के तो किसी तरह से निकाल लिया गया लेकिन आधे घंटे बाद जानकारी लगी की बच्ची का चाचा भी कुएं में गिरा हुआ है उसे भी लोग खोजने के प्रयास किया जिसके बाद कुएं में डालने वाले झब्बू से उसे मृतक को निकाला गया मृतक का नाम अनुराग पिता श्री निवास उम्र 20 वर्ष हाल पता सीटीआई बस्ती थाना मोरवा मूल निवासी बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपने चाचा के पास यहां रहता था परिजनों ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है वही इस घटना से परिजनों का रो कर बुरा हाल है फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *