SINGRAULI NEWS: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर छठ घाटों का किया निरीक्षण
मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सिंगरौली कार्यालय
कलेक्टर गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने छठ पूजा को मद्देनजर रखते हुए संयुक्त रूप से छठ घाटों का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की किसी भी प्रकार की अवस्थाएं उत्पन्न ना हो जिसके लिए सतत निगरानी बनाए रखें निरीक्षण के दौरान छठ घाट जयंत स्थित बी.टी सी छठ घाट एवं दूधिचूआ में स्थित सेक्टर बी छठ घाट का निरीक्षण किया। इसके अलावे भी संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा छठ के लिए निर्धारित किए गए घाटों का सतत निगरानी की जा रही है। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा , सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते, तहसीलदार जानवी शुक्ला , अभिषेक यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
