SINGRAULI NEWS: जगमोरवा के पहाड़ी एवं एनएच रोड के लिए भरे हुए मिट्टी जेसेबी से हो रहा अवैध खनन।
जंगल विभाग माइनिंग विभाग और रेलवे के मिली भगत से यहां धड़ल्ले से हो रहा है जगमोरवा में अवैध मिट्टी खनन
दो जेसीबी से खनन कर दो दर्जन ट्रैक्टर से हो रहा है ढुलाई जंगल विभाग माइनिंग विभाग के अधिकारी बने मूकदर्शक
सिंगरौली कार्यालय
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना अंतर्गत जगमोरवा के पहाड़ी का हो रहा है जेसीबी से अवैध खनन आपको बता दे की इसके साथ ही एनएच रोड के लिए भरे हुए मिट्टी को भी दो-दो जेसीबी लगाकर खनन कर किया जा रहा है बिक्री जिसको दो दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर लगाकर किया जा रहा है ढुलाई जंगल विभाग के क्वाटर्र के सामने रोड पार धड़ल्ले से दिन में पहाड़ व एन एच के मिट्टी का किया जा रहा है खनन यही नही बगल में है रेलवे फिर भी हो रहा है अवैध खनन जंगल विभाग माइनिंग विभाग और रेलवे के मिली भगत से एन एच और पहाड़ों का हो रहा है अवैध खनन लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
