SINGRAULI NEWS: बुढ़ी माई मंदिर वार्ड क्रमांक 05 में बड़े हर्षो उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया कर्मा पूजा महोत्सव।
आदिवासियों नें अपने बड़े बुजुर्ग के परम्परा को आगे बढ़ाते हुए महिलाएं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया कर्मा पूजा में हिस्सा
सिंगरौली कार्यालय
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ी माई मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 05 पंजरेह बस्ती में जनजाति आदिवासी अपने पूर्वजों के परंपरा के आगे बढाते हुए बड़े हर्षो उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया कर्मा पूजा महोत्सव जानकारी के अनुसार प्रकृति के पूजा के साथ-साथ प्रकृति पद्धति वस्तुओं को प्रमुख फूल फल वृक्ष जल भूमि को भांति भांति रूप से सर्वोपरि त्यौहार कर्मा मनाते आ रहे हैं जिसको लेकर आदिवासी जनजाति के पूर्वज भी लोक कला नृत्य भजन गायन करते रहे हैं इसी कड़ी में जुगनूलाल खैरवार के घर कई गांवों और वार्डों से समुदाय के लोग नें मिलकर भव्य विशाल रूप से सभी ने बढ़ चढ़कर कर्मा पूजा में भाग लिया कार्यक्रम के अध्यक्षता मनमोहन सिंह खैरवार व लाले खैरवार स्वजातीय परिवार के लोगो के साथ भारी संख्या में मौजूद रहे।
