Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS:एनसीएल मुख्यालय पर विस्थापित संघर्ष समिति के तत्वाधान में मोरवा वासियों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन।

 

चिलचिलाती धूप में एनसीएल मुख्यालय के सभी गेट विस्थापितों ने बंद कर करीब 7 घंटे तक मुख्यालय में अधिकारी कर्मचारियों को रखा बंद।

सिंगरौली कार्यालय 
जिला सिंगरौली के एनसीएल मुख्यालय पर विस्थापन में दोहरी नीति को लेकर मोरवा के नगर वासियों ने आज विस्थापित संघर्ष समिति के तत्वाधान में जोरदार धरना प्रदर्शन किया करीब 7 घंटे तक एनसीएल के सभी गेट जाम रखा और कई वक्ताओं ने मंच से एनसीएल के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली वक्ताओ ने अपने भाषण में कहा कि जिस तरह से पट्टे धारकों को लाभ दिया जा रहा है इसी तरह से शासकीय भूमि वन भूमि और अनुबंध भूमि पर रह रहे रहवासियों को भी समान रूप से विस्थापन का लाभ दिया जाए यह किस संविधान में लिखा हुआ है की पट्टे धारक ही विस्थापित होंगे शासकीय भूमि वन भूमि और अनुबंध के भूमि पर रह रहें रहवासी भी तो विस्थापित हो रहे है तो सभी को सामान्य लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है एनसीएल के द्वारा साथ ही साथ वरिष्ठ वक्ताओं ने यह भी कहा कि एनसीएल की विस्थापन में शुरू से यह नीति रही है की विस्थापन कर दो और पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं जिसका जीता जागता उदाहरण चिल्काडांड, नंदगांव नौढ़ीया, मुहेर, मेंढोंली है जिनको अधिग्रहण कर विस्थापन तो किया गया लेकिन पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं दी गई जिसको लेकर आज मोरवा के विस्थापित हो रहें रहवासी असमंजस में पड़े हुए हैं कि पुनर्वास मिलेगा या फिर हर बार के तरह पुनर्वास के नाम पर विस्थापितों को ठगा ही जाएगा करीब हजारों के संख्या में विस्थापित पहुंचे थे एनसीएल मुख्यालय जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर ली हिस्सा मौके पर मोरवा थाना प्रभारी यूपी सिंह विंध्यनगर थाना प्रभारी जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार गोरबी चौकी प्रभारी सहित एनसीएल के सिक्योरिटी रहा मुस्तैयद विस्थापितों के मांग पर मंच पर एनसीएल के निदेशक कार्मिक मनीष कुमार और महाप्रबंधक निरंजन रुक्मन्दा ने पहुंचकर विस्थापितों के बीच मंच से अपनी बातें रखी और सभी गेंद जिला कलेक्टर के पाले में डाल दी और अपनी पीछा छुड़ा लिए पुनर्वास बसाहट के लेकर उन्होंने भलुगढ़ और गोरबी की बातें की जब मीडिया कर्मियों ने निदेशक कार्मिक से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हूं जब वह मीडिया को बयान देने के लिए अधिकृत नहीं है तो वह खुले मंच से एनसीएल की पक्ष में किस लिए बोले यह भी वहां चर्चा का विषय बन गया जिससे एनसीएल की जमकर किरकिरी हो रही है वहीं विस्थापित संघर्ष समिति का अध्यक्ष ने कहा की अभी तो यह शुरुआत है हमारे पास सभी विकल्प खुले हुए हैं जिला कलेक्टर के पास भी यह बातें रखी जाएगी नहीं तो न्यायालय सर्वोपरि है मौके पर अमित तिवारी सरंक्षक विस्थापित संघर्ष समिति अनिल द्विवेदी,राजेश गुप्ता समाजसेवी, चंद्रिका वर्मा वार्ड 05 पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 10 के पार्षद राजबहादुर पनिका, वार्ड 06 के पार्षद अनारकली,अवधेश यादव सरपंच कांग्रेस नेता अशोक सिंह पैगाम जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगरौली अध्यक्ष विनोद सिंह कुरबंशी,युवा भाजपा नेता पंकज गुप्ता प्रधान, सुशीला, शिवानी वार्ड 10 के पूर्व पार्षद शांति देवी,सुजीत तिवारी, आशुतोष कुमार सिन्हा उर्फ बंटी, शंकर सोनी, दिलीप ठतेरा, दलबहादुर सिंह, गिरिजा, गिरीश गुप्ता, हरेंद्र राय सहित मौके पर हजारों की संख्या में विस्थापित मौजूद रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *