Fri. May 1st, 2026

SINGRAULI NEWS: आंगनबाड़ी केंद्रों पर कलेक्टर के सख्त रुख से आंगनबाड़ी कर्मियों में मचा हड़कंप

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई आंगनवाड़ी केन्द्र बंद मिलने महिला बाल विकास के अधिकारी डीपीओ के वेतन आहरण पर कलेक्टर ने आगामी आदेश तक लगाई रोक

नवजीवन विहार सेक्टर 2 आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ता को पद से पृथक करने के डीपीओ को दिए निर्देश तथा सम्बंधित सुपरवाइजर की किया गया निलंबित

जरहा केन्द्र क्रमांक 3 की कार्यकर्ता को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सिंगरौली नवजीवन विहार सेक्टर 2 स्थित आगनवाड़ी केन्द्र तथा आगनवाड़ी केन्द्र जरहा क्रमांक 3 निर्धारित समय प्रातः 9:30 बजे बंद मिलने पर कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा डीपीओ महिला बाल विकास को नवजीवन विहार सेक्टर 2 की कार्यकर्ता पूजा कुशवाहा को पद से पृथक करने के निर्देश दिए गए । वहीं संबंधित क्षेत्र की सुपरवाईजर प्रियंका द्विवेदी तथा जरहा आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 की कार्यकर्ता को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। तथा महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता के वेतन आहरण पर आगामी आदेश तक रोक लगाई गई है।
विदित हो कि कलेक्टर बैनल के निर्देशन में सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा के द्वारा नवजीवन विहार सेक्टर 2 स्थित आगनवाड़ी केन्द्र तथा जरहा के आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 का औचक निरीक्षण किया गया। सहायक कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान उपरोक्त केन्द्र बंद मिले जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित आगनवाड़ी केन्द्र नवजीवन विहार की कार्यकर्ता को पद से पृथक आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 जरहा की आगनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर द्वारा आगनवाड़ी केन्द्रो के संचालन मे बरती जा रही घोर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुयें यह बड़ी कार्रवाही की गई है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *