Thu. Feb 5th, 2026

Sasaram news: सरोडीह में बच्चों के विवाद में चले ईट पत्थर 20 लोग हुए लगभग जख्मी।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
करगहर/रोहतास
जिला रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के सरोडीह गांव में बच्चों को विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प में चार महिलाएं समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि आठ लोगों की हल्की चोट आई है जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया सरोडीह निवासी रामराज राम के 11 वर्षीय पुत्र और उसी गांव के अंगद राम के 10 वर्षीय पुत्रों के साथ मारपीट हुई जब अंगद राम शिकायत करने पहुंचे तो रामराज राम का पुत्र दीपक कुमार राम ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग गोलबंद हो गए और तू तू मैं मैं के बाद गाली गलौज और घर के छतों से एक दूसरे के ऊपर एक ईट पत्थर से प्रहार करने लगे इस घटना में कई लोग लहूलुहान हो गए मामला ईट पत्थर चलने से भी शांत नहीं हुआ बल्कि दोनों ओर से जमकर लाठियां चली इस घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि आठ लोगों को हल्की चोट आई जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मुक्त कर दिया गया घायलों में अंगदराम,सोनू कुमार, गंगाजली देवी,गायत्री देवी,विजय राम, दिलीप कुमार,गुड्डू कुमार तथा दूसरे पक्ष से राजाराम राम, दीपक राम, कमताराम, उमेश राम, चित्रलेखा देवी, सूरज कुमार आदि शामिल है करगहर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन पत्र दिया गया है जिसमें 31 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *