Mon. Mar 23rd, 2026

Sasaram news: अज्ञात बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर छात्र को मारी टक्कर हुई मौत।

 

 

कोचस (रोहतास) थाना क्षेत्र के उसराव के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात सवारी बस ने 25 वर्षी छात्र में जोरदार ठोकर मार दी जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घटना को अंजाम दे चालक बस लेकर भागने में सफल रहा है। मृतक छात्र हुड़हरा गांव निवासी राजेंद्र यादव का 25 वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार बताया जा रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि उक्त छात्र अपने साइकिल से शाम को कोचस ट्यूशन कर घर वापस लौट रहा था कि उसराव गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 को पार कर रहा था जहां तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बस ने जोरदार ठोकर मार दी जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने छात्र को इलाज के लिए कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां मौके पर उपस्थित डॉक्टर तुषार कुमार ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *