कायस्थ विकास परिषद न्यास रोहतास के कार्यालय मे संध्या 7 बजे कायस्थ महाषरिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उद्योगिक पार्टनर ई मयंक श्रीवास्तव पहुंचे।
करगहर/रोहतास
कायस्थ विकास परिषद न्यास, रोहतास के कार्यालय मे संध्या 7 बजे कायस्थ महाषरिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उद्योगिक पार्टनर Ministry Of Defence,Govt.Of Indiaसह Technical Assistance Advisor Ministry Of HRD&MSME ई.मयंक श्रीवास्तव एव डाक्टर हर्ष प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महापरिषद् हरियाणा एव संगत पंगत रथ यात्रा के पूर्वांचल संयोजक रत्नेश श्रीवास्तव का आगमन हुआ।बैठक की अध्यक्षता कायस्थ विकास परिषद न्यास के अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राकेश चन्द्र सिन्हा”सिप्पू” ने की। अतिथियो का स्वागत संस्था के संरक्षक अश्विन कुमार सिन्हा, रामाशंकर श्रीवास्तव, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मयंक श्रीवास्तव ने बताया की कानपुर मे 21एव 22 दिसम्बर को कायस्थ महासम्मेलन होना निश्चित है जिसमे प्रतेक राज्य से कायस्थ महासम्मेलन मे भाग लेने साथ ही साथ 127 देशो मे बसे कायस्थ उद्योगपति भी महासम्मेलन मे आ रहे है जिसमे 224 NRI कायस्थ ने अपने आने की सूचना हमे उपलब्ध करा दी है। ई.मयंक श्रीवास्तव ने बताया की इस दो दिवसीय सम्मेलन मे कायस्थ नौजवान को उद्योग से जोडा जाएगा और जो इच्छुक होगे उनको वही पर जो लोग विभिन्न उद्योग को लगाना चाहेगे उनका रजिस्ट्रेशन एव भारत सरकार के विभिन्न बैक से जिनके स्टाल लगे होगे उन्हे बिना किसी गारंटी के पाच करोड तक की राशी भी उपलब्ध कराए जाएगी भारत सरकार के नियमानुसार। उन्होने बताया की वहा DRDO के भी स्टाल लगेगा ,साथ साथ अन्य कार्यो के भी स्टाल लगेगे। मै आप सभी कायस्थ परिवार को आमंत्रित करने आया हू आप सभी भारी संख्या मे महासम्मेलन मे आए और इसका लाभ उठाए। अब कायस्थ नौकरी न कर अपना उद्योग बैठाकर दूसरो को नौकरी दे।यही महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है।कायस्थ विकास परिषद न्यास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके साथ आये लोगो को विश्वास दिलाया की रोहतास जिले से सैकड़ो की संख्या मे कायस्थ परिवार महासम्मेलन मे भाग लेगे। बैठक मे अजय कुमार सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, अमित शेखर ,अन्नू जी,गौरव सिन्हा, सुमन जी,गुड्डू जी,रंजीत सिन्हा, अजय सिन्हा आदि उपस्थित रहें।
