Thu. Feb 5th, 2026

कतरिहार से गायब नाबालिका को पुलिस ने छतरपुर से किया बरामद।

बहला फुसलाकर भागने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार।

सिंगरौली कार्यालय
मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम कतरिहार से गायब हुई 14 वर्षीय नाबालिका को मोरवा पुलिस ने अंततः 9 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद छतरपुर से दस्तयाब कर लिया। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया का सहारा लेकर छतरपुर के एक युवक ने नाबालिका को अपने प्रेम जाल में फसाया और उसे भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता द्वारा जिले से गुम हुए बालक/बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु विशेष निर्देश प्राप्त कर जिले के पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र से गायब हुए लोगों को ढूंढने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मोरवा क्षेत्र के एक ग्राम से 14 वर्षीय नाबालिका की दस्तयबी कर उसके परिजनों को सौंपा गया है।

26 मार्च की दोपहर एक 14 वर्षीय नाबालिका ग्राम कतरिहार से उसे समय गायब हो गई थी जब उसके परिजन खेतों पर काम करने गए थे। कई जगह पता तलाश करने पर भी जब उसकी सूचना हाथ नहीं लगी तो परिजन थाने जा पहुंचे। इसके बाद एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 492/24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना शुरू की। पुलिस द्वारा नाबालिक को ढूंढने के कई प्रयास किए गए परंतु सफलता हाथ नहीं लग रही थी। वर्तमान निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने साइबर सेल की भी मदद ली और कॉल डिटेल के आधार पर मोरवा पुलिस कड़ियाँ जोड़ते हुए छतरपुर जा पहुंची। जहां से नाबालिका को दस्तयाब कर लिया गया। नाबालिका के बयान के आधार पर छतरपुर के तमेरनघेरा निवासी रामदीन लोधी पिता लालू लोधी उम्र 26 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को धारा 363, 366, 376 (2)(n), 376(3) भादवि एवं 4(2) ), 5 L/6 पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के साथ उपनिरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, संजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सुबोध सिंह तोमर एवं पंकज चतुर्वेदी समेत साइबर सेल के टीम की की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *